शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » यामाहा मोटर की बिक्री बढ़ी (Yamaha sale up)
Feedback Print Bookmark and Share
 
दोपहिया कंपनी यामाहा की अक्तूबर माह में बिक्री 44.40 प्रतिशत बढ़कर 26,879 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में कंपनी की बिक्री 18,614 इकाई रही थी।

यामाहा की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि हाल में पेश किए गए नए मॉडलों तथा ग्राहकों का भरोसा लौटने की वजह से उसकी बिक्री में इजाफा हुआ है। यामाहा मोटर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रबंध निदेशक यूकीमिने सूजी ने कहा कि एफजेड 16, फेजर तथा आर 15 के प्रति ग्राहकों ने खासा उत्साह दिखाया है।

सूजी ने कहा कि एफजेडएस, एफजेड 16 तथा फेजर के सीमित संस्करण के प्रति भी ग्राहकों का यही रुख रहा है।

उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन के दौरान कंपनी की पेशकश की वजह से भी बिक्री बढ़ी है।

इसके अलावा कंपनी बिक्री बढ़ाने के लिए हाल में पेश किए गए अभियान यस यामाहा पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
संबंधित जानकारी खोजें