शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » थाईलैंड से आयात होगी दो लाख टन चीनी
 
दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उपभोक्ता भारत के इस वर्ष थाईलैंड से दो लाख टन चीनी आयात करने की संभावना है और अब 75 हजार टन चीनी भारतीय कारोबारी खरीद चुके हैं।

भारत सरकार ने देश में चीनी के उत्पादन में कमी आने के मद्देनजर चीनी मिलों को शुल्क मुक्त कच्ची चीनी अगले वर्ष दिसंबर तक तथा रिफाइंड चीनी इस वर्ष नवंबर तक आयात करने की छूट दी है। भारत में अभी त्योहारी सीजन चल रहा है और इस दौरान चीनी की माँग बहुत बढ़ जाती है। बढ़ी हुई माँग की पूर्ति के लिए सरकार ने यह छूट दी है।

थाईलैंड की सबसे बड़ी चीनी मिल मितर फ्लो शुगर के अंतरराष्ट्रीय विपणन मैनेजर कुन चालेर्मकित्कुल ने कहा कि नया वर्ष शुरू होने तक थाईलैंड से भारत को दो लाख टन तक चीनी निर्यात होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि भारत में इस वर्ष सवा दो लाख टन चीनी आयात किए जाने का अनुमान है। उसमें से 30 प्रतिशत चीनी थाईलैंड से आयात की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाईलैंड में रिफाइंड चीनी की कीमत अभी लंदन की कीमत के बराबर है और दिसंबर तक प्रति टन 15 डॉलर की छूट दी जा रही है।

उधर सिंगापुर के एक व्यापारी ने कहा है कि भारत के इस वर्ष दो लाख 16 हजार टन चीनी आयात करने की संभावना है और वह अब तक थाईलैंड से 75 हजार टन चीनी आयात कर चुका है।

इसके अतिरिक्त भारत ने ब्राजील से एक लाख टन और म्याँमार से 22 हजार टन चीनी का आयात किया है। इसके अतिरिक्त संयुक्त अरब अमीरात से भी चार हजार टन चीनी आयात की गई है।
संबंधित जानकारी खोजें