नई दिल्ली (भाषा), बुधवार, 9 सितंबर 2009( 11:27 IST )
इस साल की पहली छमाही में विकासशील देशों द्वारा विकसित देशों में कंपनियों के अधिग्रहण एवं विलय के सौदों के मामले में भारत चीन से पिछड़ गया है।
केपीएमजी ने एक रपट में कहा है 'उभरते बाजारों में चीन सबसे आक्रामक देश के तौर पर उभरा है, जबकि भारत में विलय एवं अधिग्रहण सौदों में गिरावट दर्ज की गई है।' इस साल के पहले छह महीनों में उभरते बाजारों द्वारा विकसित देशों में अधिग्रहण के महज 70 सौदे हुए जो पिछले साल के पहले छह महीनों में हुए सौदों की तुलना में 50 फीसद कम है।
रपट के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में चीन ने विकसित देशों को लक्षित कर 16 सौदे किए, जबकि भारतीय कंपनियों द्वारा इस अवधि में महज 10 सौदे किए गए।