शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » सूरत टेक्सटाइल पार्क से 25,000 को रोजगार
 
सूरत में कल एक पर्यावरणनुकूल टेक्सटाइल पार्क शुरू हो रहा है। इस टेक्सटाइल पार्क से 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा पार्क में सालाना 850 करोड़ रुए मूल्य के उत्पादों का उत्पादन होगा। पार्क के निर्माण पर 129 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

कपड़ा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, अत्याधुनिक टेक्सटाइल पार्क्‍स योजना के तहत गुजरात इको टेक्सटाइल पार्क 705 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित करेगा। कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन इसका उद्घाटन करेंगे।

एसआईटीपी के तहत सरकार परियोजना की 40 प्रतिशत लागत की भरपाई करती है। हालाँकि, इसके लिए अधिकतम सीमा 40 करोड़ रुपए है। योजना के तहत देश में 39 टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना की जा चुकी है।

एक टेक्सटाइल पार्क में सामान्यत: 50 इकाइयाँ होती हैं। हालाँकि, निवेश के हिसाब से यह संख्या कम ज्यादा भी हो सकती है। 3,00,000 करोड़ रुपए के इस उद्योग में 3.5 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
संबंधित जानकारी खोजें