सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम का कुल कोष 31 मार्च, 2009 तक 8.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुँच गया है। एलआईसी ने सितंबर 1956 में 380 करोड़ से व्यवसाय शुरु किया था।
एलआईसी की 53वीं वषर्गांठ के अवसर पर कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक (मध्य क्षेत्र) जीबी पांडे ने कहा कि वित्त वर्ष 2008-09 में कंपनी ने 3.58 करोड लोगों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराकर 3.90 लाख करोड़ प्रीमियम अर्जित किया है।
उन्होंने बताया कि निजी कंपनियों की मौजूदगी के बाद भी कंपनी ने मार्च 09 तक प्रीमियम में 64. 86 प्रतिशत और पालिसियों में 70. 52 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी बनाए रखी, जबकि 31 जुलाई 2009 को प्रीमियम के मामले में 64.86 बाजार हिस्सेदारी रही।
एलआईसी को बीमा क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी कंपनी बताते हुए पांडे ने कहा कि आज हमारे के पास 26 करोड़ से अधिक ग्राहक, 2048 शाखाएँ, 807 सेटलाइट कार्यालय 1.14 लाख कर्मचारी और 13 लाख से अधिक एजेंट हैं।