शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » डोमिनोज पिज्जा 1800 नियुक्तियाँ करेगी (Dominoz Pizza, Jobs, Appointment)
 
क्विक सर्विस रेस्तराँ चेन डोमिनोज पिज्जा ने चालू वित्तवर्ष के दौरान 1800 नए कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना बनाई है। कंपनी ने अपने परिचालन के लिए नए कर्मचारियों की भर्ती का फैसला किया है।

इसके अलावा कंपनी भारत में छोटे फार्मेट स्टोर्स के कॉन्सेप्ट पर भी विचार कर रही है। कंपनी का मानना है कि ये स्टोर घूमते-फिरते बाजार आने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करेंगे।

डोमिनोज पिज्जा इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन) देव अमृतेश ने कहा हमारी चालू वित्तवर्ष के दौरान 1,500 से 1,800 कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना है। इन कर्मचारियों की नियुक्ति हम अपने नए रेस्तराँओं के लिए करेंगे।

उन्होंने बताया कि अमेरिका की कंपनी ने 2009-10 के दौरान देशभर में 70 नए रेस्तराँ खोलने की योजना बनाई है। इनमें से आधे रेस्तराँ शुरू भी हो चुके हैं और शेष अगले साल मार्च तक खुल जाएँगे।

अमृतेश ने कहा प्रत्येक रेस्तराँ के लिए हमें 20 से 25 कर्मचारियों की जरूरत होगी। इस तरह हम 1,500 से 1,800 कर्मचारियों की नियुक्ति करेंगे। इसके अलावा डोमिनोज की योजना छोटे फार्मेट स्टोर कान्सेप्ट शुरू करने की भी है। अमृतेश ने कहा कि हम मॉल्स जैसी जगहों पर छोटे फार्मेट रेस्तराँ खोलने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।
संबंधित जानकारी खोजें