शेयर बाजार | मंडी | बजट 2008-09 | समाचार | कृषि | बजट - 2009
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » व्यापार » समाचार » अमेरिका में बेरोजगारी 26 वर्ष के रिकॉर्ड स्तर पर (U.S. unemployment)
 
ND
वैश्विक मंदी के जनक अमेरिका में बेरोजगारी के आँकड़े पिछले 26 वर्ष के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच चुके हैं। अमेरिकी श्रम विभाग की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक हालाँकि इस वर्ष अगस्त महीने में सबसे कम नौकरियाँ गईं लेकिन जहाँ तक पूरे वर्ष का सवाल है 1983 के बाद से देश में बेरोजगारी की दर सबसे ऊँचे स्तर पर है।

श्रम विभाग के मुताबिक अगस्त महीने में बेरोजगारी की दर 9.7 प्रतिशत ऊपर पहुँच चुकी थी। जून 1983 के बाद से यह बेरोजगारी का सबसे ऊँचा स्तर रहा है। इन आँकड़ों ने देश की आर्थिक स्थिति सुधारने की गति काफी धीमी होने का संकेत दिया है।

पिछले वर्ष के अगस्त महीने से लेकर अब तक देश में 2 लाख 16 हजार नौकरियाँ जा चुकी हैं। अगस्त महीने में बेरोजगारी में गिरावट कम रहने के बावजूद जून जुलाई में यह आँकड़ा अनुमान से अधिक 49000 था।

न्यूय़ॉर्क के रोचेस्टर में मैनिंग एंड नैपियर के एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री जैक बाउर के मुताबिक कि देश की अर्थव्यवस्था एक ऐसे रोगी के समान है, जिसकी हालत में सुधार तो हो रहा है लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुई है। आर्थिक मंदी जून के आसपास ही खत्म हो चुकी है, लेकिन हालात सामान्य होने में अभी लंबा वक्त लगेगा।

श्रम विभाग के आँकड़ों के मुताबिक हालाँकि इस वर्ष जनवरी से बेरोजगारी के आँकड़े लगातार गिर रहे हैं पर स्थिति सामान्य होने की प्रक्रिया धीमी है। मंदी की शुरुआत के बाद से देश में 69 लाख नौकरियाँ खत्म हुई हैं। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार अब तक 787 अबर डॉलर के राहत पैकेज जारी कर चुकी है।
संबंधित जानकारी खोजें