मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > मुखर्जी के बजट को चिदंबरम ने सराहा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मुखर्जी के बजट को चिदंबरम ने सराहा
गृहमंत्री पी. चिदंबरम सोमवार को कहा कि बजट में उच्च योजना परिव्यय से अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी और विकास की प्रक्रिया भी तेज होगी।

पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने कहा कि 2009-10 का बजट अच्छे कौशल और बुद्धिमत्ता के साथ तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना तथा उच्च विकास के रास्ते पर लाना है।

पिछली संप्रग सरकार में पाँच बजट लगातार पेश करने वाले चिदंबरम ने कहा कि 2008-09 में 186000 करोड़ रुपए के तीन विशेष पैकेज दिए गए।

उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा सबसे बड़ा प्रोत्साहन 325149 करोड़ रुपए का योजना व्यय और 239840 करोड़ रुपए का सकल बजटीय समर्थन है।

उन्होंने मुखर्जी को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उम्मीद है कि कुल मिलाकर अन्य उपायों सहित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 2008-09 में 6.7 प्रतिशत रही जो उससे पूर्व वर्ष में नौ प्रतिशत थी। इस साल भी विकास दर के पिछले साल के ही स्तर पर रहने की उम्मीद है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बजट में सस्ता-महँगा?
फिर खुलेगा विनिवेश का पिटारा
बुनियादी ढाँचा विकास पर आवंटन बढ़ा
एफबीटी और आयकर पर अधिभार समाप्त
जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क घटा
आयकर : किसको कितना फायदा?