वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को बेबाक कर सुधारों का संकेत देते हुए पहले कदम के रूप में फ्रिंज बेनिफिट कर (एफबीटी), कमोडिटी लेनदेन कर के अलावा वैयक्तिक आयकर पर दस प्रतिशत का अधिभार समाप्त कर दिया।
सरकारी प्राप्तियों और व्यय का एक नजर में ब्योरा इस प्रकार है : प्राप्तियाँ : बजट आकलन 1. निगमित कर : 256,725 (करोड़ रुपए में) 2. आयकर : 112,850 3. सीमा शुल्क : 98,000 4. उत्पाद शुल्क : 106,477 5. सेवा कर : 65,000 6. अन्य कर एवं शुल्क : 2027 7. कुल गैर कर राजस्व : 140,279 8. राज्यों की हिस्सेदारी : घटाना : 164,361 9. आपात फंड : घटाना : 2500 कुल कर राजस्व : 614,497 व्यय : गैर योजना : 1. ब्याज भुगतान : 225, 511 2. रक्षा : 86,879 3. सब्सिडी : 111,276 4. राज्यों और केन्द्रशासित क्षेत्रों को अनुदान : 48,570 5. पेंशन : 34,980 6. अन्य मद : 188,473 कुल गैर योजना खर्च : 695,689 |