मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को 2057 करोड़
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को 2057 करोड़
लोकसभा में सोमवार को पेश 2009-10 के बजट में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 2057 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

इसी के साथ जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट देने तथा हृदय संबंधी उपचार में प्रयोग होने वाली दो विनिर्दिष्ट जीवन रक्षक मशीनों पर भी सीमा शुल्क में ढाई प्रतिशत की कमी करने का प्रस्ताव किया गया है।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए अंतरिम बजट में 12 करोड़ 70 लाख रुपए आवंटित किए गए थे। मुखर्जी ने कहा कि पिछले साल राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना कार्यान्वित की गई थीं और इसकी शुरुआती अनुक्रियाएँ काफी अच्छी रही थीं। 18 राज्यों तथा संघशासित क्षेत्रों के 46 लाख से भी अधिक गरीबी से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को बायोमेट्रिक स्मार्ट कार्ड जारी किए गए थे।

उन्होंने कहा कि बजट में जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट देने का प्रस्ताव है। इंफ्लूएंजा, टीकाकरण, स्तन कैंसर, रूमेटिक, ऑर्थराइटिस आदि के उपचार में प्रयोग होने वाली नौ विनिर्दिष्ट जीवन रक्षक दवाओं तथा ऐसी दवाओं के विनिर्माण में प्रयोग होने वाली स्थूल दवाओं पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर पाँच प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया जा रहा है।

वित्तमंत्री ने कहा कि उत्पाद शुल्क अथवा प्रतिकारी शुल्क से भी पूर्णतया मुक्त होंगी। उन्होंने कहा कि तथा हृदय संबंधी उपचार में प्रयोग होने वाली दो विनिर्दिष्ट जीवन रक्षक मशीनों पर भी सीमा शुल्क 7.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है। ये मशीनें उत्पाद शुल्क और सेनवैट शुल्क से भी पूर्णतया मुक्त होंगी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मिश्रित पेट्रो-डीजल उत्पाद शुल्क मुक्त
आयकर छूट सीमा में मामूली बढ़त
एफबीटी हटाने का स्वागत, मैट पर अफसोस
शैक्षिक ऋण पर पूर्ण ब्याज सब्सिडी
उधारी पर ज्यादा निर्भर रहेगी सरकार
विशेष पहचान पत्र के लिए 120 करोड़