मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > मैंने बड़े घाटे का जोखिम उठाया-मुखर्जी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मैंने बड़े घाटे का जोखिम उठाया-मुखर्जी
वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने इस बार के बजट में अधिक घाटे का जोखिम लिया है ताकि अर्थव्यवस्था को पुन: ऊँची वृद्धि दर की राह की ओर मोड़ा जा सके।

आम बजट पेश करने के तुरंत बाद मुखर्जी ने लोकसभा टेलीविजन चैनल से कहा कि बजट में अधिक बड़े राजकोषीय घाटे के लिए स्थान बनाकर मैंने बड़ा जाखिम लिया है। मैं घाटे को कम रखने का अधिक परंपरागत रास्ता अपना सकता था पर ऐसे में वृद्धि दर छह प्रतिशत या उससे कम रहती।

मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने यह जोखिम इसलिए उठाई क्योंकि उन्हें लगता है कि उच्च वृद्धि दर की ओर लौटने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज भारत समान्य रूप से ऊँची वृद्धि दर की राह पर है। यह जरूर है कि इस वर्ष वृद्धि दर में कुछ गिरावट होगी, पर अगले साल मुझे कुछ सुधार की उम्मीद है। लेकिन उससे एक साल बाद हम नौ प्रतिशत वृद्धि दर की ओर लौटेंगे क्योंकि हमारी बुनियाद मजबूत है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
नदी-झील संरक्षण के लिए 562 करोड़
ग्रामीण विकासोन्मुख बजट है-मनमोहन
दी कौटिल्य की मिसाल, किया गाँधी का जिक्र
रक्षा पर 34 फीसदी की बढ़ोतरी
धर्मार्थ संगठनों को गुप्त दानों पर कर राहत
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना