सरकार ने राष्ट्रीय नदी और झील संरक्षण के लिए आवंटन 2009-10 में बढ़ाकर 562 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव किया है।
वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को लोकसभा में 2009-10 का बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण का गठन पहले ही कर चुकी है।
उन्होंने राष्ट्रीय नदी और झील संरक्षण के लिए आवंटन 2008-10 के 335 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 562 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव किया। |