मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > रक्षा पर 34 फीसदी की बढ़ोतरी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
रक्षा पर 34 फीसदी की बढ़ोतरी
सरकार ने 2009-10 के लिए रक्षा बजट आवंटन में 34 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी कर इसे 1,41,703 करोड़ रुपए कर दिया है।

वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को लोकसभा में आम बजट पेश करते हुए कहा सरकार रक्षा उपकरणों की खरीद में तेजी लाना चाहती है।

मुखर्जी ने 2009-10 के लिए रक्षा बजट के लिए आवंटन 1,41,703 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव किया है, जो 2008-09 के 1,05,600 करोड़ रुपए की तुलना में 36,103 करोड़ रुपए ज्यादा है।

सरकार ने कहा है कि वह रक्षा उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाएगी। वह गत वर्ष 26 नवंबर को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों से उजागर हुई सुरक्षा खामियों को दूर करना चाहती है।

रक्षा बजट में 34 प्रतिशत की वृद्धि को अच्छी-खासी बढ़ोतरी माना जा रहा है। 2007-08 में रक्षा बजट 96,000 करोड़ रुपए था, जिसमें दस फीसद की वृद्धि कर इसे 2008-09 में 1,05,600 करोड़ रुपए किया गया। वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा चुनाव से पहले 16 फरवरी को पेश अंतरिम बजट में भी रक्षा क्षेत्र के लिए इतने ही आवंटन का प्रस्ताव किया था।

रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी के बावजूद भारत का रक्षा खर्च अन्य देशों की तुलना में काफी कम है। भारत का रक्षा खर्च जीडीपी का दो प्रतिशत है, जबकि चीन का रक्षा खर्च जीडीपी का सात प्रतिशत और पाकिस्तान का पाँच प्रतिशत है। रक्षा मंत्रालय ने पिछले साल खर्च नहीं हुई 7,000 करोड़ रुपए की राशि वापस की है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
धर्मार्थ संगठनों को गुप्त दानों पर कर राहत
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना
एक रैंक-एक पेंशन की माँग मानी गई
व्यय अनुमान बढ़कर 1020838 करोड़
मंदी से निपटने के लिए 186000 करोड़
हर राज्य में होगा केंद्रीय विश्वविद्यालय