मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > हर राज्य में होगा केंद्रीय विश्वविद्यालय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
हर राज्य में होगा केंद्रीय विश्वविद्यालय
केंद्र सरकार की योजना हर राज्य में कम से कम एक केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की है और वह इस दिशा में पहल करेगी।

वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जवान पीढ़ी भारत की विशेषता और लाभ है, जिसे उचित शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की जरूरत है ताकि उसका समुचित लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि आईसीटीके जरिये शिक्षा मिशन के तहत पोलिटेक्निकों की स्थापना तथा उन्नयन के लिए 495 करोड़ रुपए आवंटित किए जा रहे हैं।

मुखर्जी ने कहा कि सरकार सभी राज्यों में कम से कम एक केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए कदम उठाएगी। इसके लिए 827 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएँगे। इसी तरह आईआईटी तथा एनआईटी के लिए 2113 करोड़ रुपए आवंटित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नई आईआईटी तथा एनआईटी खोलने के लिए 450 करोड़ रुपए का प्रावधान इसमें शामिल है। सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए अंतरिम बजट में की गई आवंटित राशि को बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव किया है। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के लिए 50 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बिजली क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ा
ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,057 करोड़ अधिक
भारत निर्माण के लिए 45% ज्यादा आवंटन
श्रीलंकाई तमिलों के लिए आवंटन
सेट टॉप बॉक्स पर 5 फीसदी सीमा शुल्क
बीपीएल परिवारों को सस्ता अनाज