मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > भारत निर्माण के लिए 45% ज्यादा आवंटन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारत निर्माण के लिए 45% ज्यादा आवंटन
सरकार ने 2009-10 के बजट में भारत निर्माण के लिए 45 प्रतिशत अधिक आवंटन का प्रस्ताव किया है।

अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत निर्माण अपनी छह योजनाओं के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का अंतर पाटने और ग्रामीण गरीबों के जीवनस्तर में सुधार की एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुखर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भारत निर्माण के सफल कार्यक्रमों में से है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना योजना के लिए आवंटन 59 प्रतिशत बढ़ाकर 12000 करोड़ रुपए किए जाने का प्रस्ताव है।

राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के लिए भी आवंटन 27 प्रतिशत बढ़ाकर 7000 करोड़ रुपए किए जाने का प्रस्ताव है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
श्रीलंकाई तमिलों के लिए आवंटन
सेट टॉप बॉक्स पर 5 फीसदी सीमा शुल्क
बीपीएल परिवारों को सस्ता अनाज
ग्रामीण सड़कों के लिए 59 फीसदी ज्यादा
जल्द ही पेश होगा खाद्य सुरक्षा विधेयक
किसानों को 6 फीसदी दर पर मिलेगा ऋण