मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > अल्पसंख्यकों के लिए 1740 करोड़ रुपए
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अल्पसंख्यकों के लिए 1740 करोड़ रुपए
सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए 1740 करोड़ रुपए आवंटित करने की घोषणा की है, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 74 फीसदी अधिक है।

वित्तमंत्री ने सोमवार को बजट पेश करते हुए लोकसभा को बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 74 फीसद अधिक राशि 1740 करोड़ रुपए का आवंटन का आवंटन किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसमें चुनिंदा अल्पसंख्यक बहुल जिलों में अल्पसंख्यकों के लिए बहु-क्षेत्र विकास कार्यक्रम, मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान को अनुदान, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम और अल्पसंख्यकों के लिए मैट्रिक से पहले और इसके बाद छात्रवृत्तियों के प्रावधान के लिए 990 करोड़ रुपए भी शामिल हैं।

मुखर्जी ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने पश्चिम बंगाल में मुर्शीदाबाद और केरल में मल्लपुरम में अपना कैंपस खोलने का फैसला किया है और प्रत्येक कैंपस के लिए 25-25 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएँगे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बजट 2009-10 : मुख्य बिन्दु
डॉलर का प्रभुत्व जारी रहेगा:चीन
भारत-अरब व्यापार 20 फीसदी घटा
उर्वरक सब्सिडी के लिए 77000 करोड़ की जरूरत
वित्तीय घाटे पर अंकुश की चुनौती
एक बार फिर साथ-साथ होंगे अंबानी बंधु