चीन के उप विदेशमंत्री हे याफेई ने रविवार को कहा कि आगे आने वाले समय में भी अमेरिकी डॉलर का रिजर्व मुद्रा के रूप में प्रभुत्व बरकरार रहेगा।
उन्होंने यहाँ जी-8 की होने वाली बैठक से पूर्व संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आज के अमेरिकी डॉलर का महत्व आज भी बरकरार है तथा रिजर्व मुद्रा के रूप में भी आजकल इसे ही रखा जा रहा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि डॉलर का प्रभुत्व अभी खत्म होने वाला नहीं है। आगामी आगे आने वाले वर्षों के दौरान भी डॉलर का महत्व बरकरार रहेगा।
उल्लेखनीय है कि बीजिंग ने डॉलर की जगह रिजर्व करेंसी के रूप में एक वैकल्पिक मुद्रा अपनाने का सुझाव दिया था जिसको लेकर चीन जी8 की बुधवार से यहाँ शुरू हो रही बैठक में सदस्य देशों के साथ चर्चा भी करना चाहता है। |