मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > भारत-अरब व्यापार 20 फीसदी घटा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारत-अरब व्यापार 20 फीसदी घटा
वैश्विक मंदी और अरब देशों में कड़े वीजा प्रावधानों के कारण भारत का अरब क्षेत्र के साथ व्यापार तकरीबन 20 प्रतिशत घट गया है।

उद्‍योग संगठन फिक्की के अनुसार अनेक अरब देशों में अपने उद्‍योगों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सब्सिडी दी जाती है, जिससे भारतीय व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

फिक्की के महासचिव अमित मित्रा के मुताबिक वैश्विक मंदी ने भारतीय व्यवसायियों को नए बाजार तलाशने के लिए बाध्य कर दिया है। अरब देशों के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए दीर्घकालीन नीति बनाई जानी चाहिए।

एक सर्वेक्षण के मुताबिक 60 फीसदी कंपनियों का मानना है कि अरब देशों पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं होते। देश की 65 प्रतिशत कंपनियों का मानना है कि अरब देशों के बाजारों पर अमेरिका और यूरोपीय देशों की कंपनियों का वर्चस्व है। इसके अलावा आने वाले वर्षों में फिलीपींस, थाईलैंड, सीरिया, लेबनान और जॉर्डन से भारतीय कंपनियों को कड़ी टक्कर का सामना पड़ेगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
उर्वरक सब्सिडी के लिए 77000 करोड़ की जरूरत
वित्तीय घाटे पर अंकुश की चुनौती
एक बार फिर साथ-साथ होंगे अंबानी बंधु
बजट में अधिक कर रियायतें संभव
रियायतें वापस चाहता है योजना आयोग
वाहन उद्योग की इच्छा,कर राहत जारी रहे