मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > सत्यम बोर्ड से हटेंगे चार निदेशक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सत्यम बोर्ड से हटेंगे चार निदेशक
सरकार ने कंपनी लॉ बोर्ड से महिन्द्रा सत्यम लिमिटेड के निदेशक मंडल में शामिल छह निदेशकों में चार को वापस बुलाने को कहा है। निदेशक मंडल में सरकार द्वारा छह निदेशक नामित किए गए थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब सीएलबी को फैसला करना है कि इन छह में किन चार सदस्यों को वापस बुलाए और किन दो को निदेशक मंडल में रहने दे। सीएलबी के इस संबंध में आगामी कुछ दिनों में निर्णय लेने की संभावना है।

सत्यम कम्प्यूटर्स सर्विस कंपनी में जनवरी में 7800 करोड़ रुपए के घोटाले के खुलासे के बाद उसके निदेशक मंडल को सरकार ने भंग कर दिया था। नए निदेशक मंडल में सरकार ने यह निदेशक नियुक्त किए थे। बाद में टेक महिन्द्रा ने सत्यम की अधिकांश हिस्सेदारी ले ली थी और उसका नाम बदलकर महिन्द्रा सत्यम कर दिया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ग्रांड विटारा का नया अवतार बाजार में
बफे का गेट्स फाउंडेशन को दान
इस साल 52 अमेरिकी बैंक धराशायी
करोड़ों की कर चोरी का भण्डाफोड़
विदेशी दूरसंचार कंपनियों को आयकर में राहत
कैम्ब्रिज के छात्र टाटा समूह में करेंगे काम