कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक किए पाँच छात्र भारत में सामुदायिक विकास परियोजनाओं पर सात हफ्ते काम करेंगे।
इन छात्रों का चुनाव टाटा सन्स द्वारा चलाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए किया गया है।
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया,बर्कले ने टाटा अंतरराष्ट्रीय सामाजिक उद्यम योजना में भाग लेने के लिए पिछले साल टाटा सन्स के साथ समझौता किया है। |