अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा बाजार मूल्य पर 15,000 करोड़ रुपए तक के मूल्य के शेयरों की बिक्री के जरिये संस्थागत निवेशकों से फंड जुटाने के प्रस्ताव को उसके शेयरधारकों ने मंजूर कर लिया।
कंपनी ने बताया, 'शेयरधारकों ने डाक मतदान के जरिये विशेष प्रस्ताव को पारित कर दिया जिससे कंपनी का निदेशक बोर्ड पात्र संस्थागत निवेशकों को इक्विटी से जुड़ी प्रतिभूतियाँ जारी करने के लिए अधिकृत हो गया है।’
आरकॉम ने हालाँकि यह खुलासा नहीं किया कि वह कितनी राशि जुटाना चाहती है या कितने शेयरों की बिक्री करेगी। |