मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > कच्चा तेल 67 डॉलर प्रति बैरल पर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कच्चा तेल 67 डॉलर प्रति बैरल पर
अमेरिका में बेरोजगारी के 27 साल के सबसे रिकार्ड पर पहुँचने से वहाँ मंदी से उबरने में अभी और समय लगने की आशंका में शुक्रवार को कच्चा तेल करीब चार प्रतिशत गिरकर 67 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुँच गया।

अमेरिका में जून में 46700 नौकरियाँ चली गयी और बेरोजगारी की दर 27 वर्षों के रिकार्ड 9.5 प्रतिशत के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है। यूरो जोन में भी बेरोजगारी दर 10 साल के रिकार्ड स्तर पर है।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका द्वारा कल रात जारी डाटा से मंदी से उभरने में अभी और समय लगने की आशंका में कच्चे तेल में गिरावट आयी है। इसके साथ ही डॉलर के मजबूत होने का असर भी इस पर पड़ा है।

अमेरिकी क्रूड अगस्त आपूर्ति कारोबार के दौरान नौ सेंट गिरकर 66.64 डॉलर प्रति बैरल बोला गया जबकि लंदन ब्रेंट क्रूड 14 सेंट गिरकर 66.51 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिका में स्वतंतता दिवस के अवसर राष्ट्रीय अवकाश होने से बाजार बंद रहा।

गत वर्ष दिसंबर में कच्चा तेल 32.40 डॉलर प्रति बैरल से दोगुना से अधिक पर अभी है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अफ्रीका में भी दौड़ेगी नैनो
कावेरी टेलीकॉम ने अधिग्रहण किया
डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर
मुद्रास्फीति तीसरे सप्ताह भी शून्य से नीचे
निजी पूँजी प्रवाह पर कर लगे
उपकर, अधिभार हटाने की जरूरत