भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता टाटा मोटर्स यूरोप से पहले अपनी सबसे छोटी कार नैनो अगले 18 महीने में नाइजीरिया ले जाएगी। नैनो को दुनिया की सबसे सस्ती कार कहा जा रहा है।
टाटा अफ्रीका नाइजीरिया के एक वरिष्ठ अधिकारी सुदीप रे ने कहा कि टाटा मोटर्स अगले एक से डेढ़ साल में अपनी कार नाइजीरिया में उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने कहा कि नैनो यहाँ 3,57,480 एनजीएन (भारतीय मूल्य के 1.16 लाख रुपए) की कीमत पर बेची जाएगी, जो यहाँ बेची जाने वाली पुरानी सलून से भी सस्ती होगी। आम तौर पर यहाँ पुरानी कार की कीमत 5,00,000 एनजीएन से शुरू होती है।
उन्होंने कहा कि नैनो के लांच होने से नाइजीरियावासियों को ज्यादा फायदा होगा क्योंकि यहाँ मेट्रो जैसी परिवहन प्रणाली नहीं है। हालाँकि उन्होंने यह नहीं बताया कि विश्व की इस सबसे सस्ती कार को नाइजीरिया में असेंबल किया जाएगा या फिर पूरी तरह तैयार इकाई के तौर पर बेचा जाएगा। |