मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर
शुरुआती मजबूती के बाद रुपया गुरुवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 5 पैसे कमजोर होकर 47.94:95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह कल 47.89:90 रुपए पर बंद हुआ था।

विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर आज मजबूत हुआ। डॉलर न्यूयॉर्क बाजार में कल यूरो के मुकाबले तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुँच गया था, लेकिन लंदन बाजार में आज इसमें मजबूती आई।

शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूत होकर 48.80:81 प्रति डॉलर पर खुला और अंत में पाँच पैसे गिरकर 47.94:95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया 47.72 और 48.03 के दायरे में रहा।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबारियों के अनुसार बाजार में डॉलर की माँग का असर रुपए पर पड़ा। इस बीच एशियाई कारोबार में वैश्विक कच्चे तेल की कीमत गिरकर 68.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गई।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मुद्रास्फीति तीसरे सप्ताह भी शून्य से नीचे
निजी पूँजी प्रवाह पर कर लगे
उपकर, अधिभार हटाने की जरूरत
नए दिवालिया कानून की जरूरत:समीक्षा
भारतीय शेयर बाजारों ने दिखाया दम
तीन महीने में गई पाँच लाख नौकरियाँ