मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > भारतीय शेयर बाजारों ने दिखाया दम
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय शेयर बाजारों ने दिखाया दम
पिछले साल की भारी गिरावट के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों ने दम दिखाया है और पाँच साल की समयावधि में वे दुनियाभर में सबसे अच्छे प्रदर्शक रहे हैं। उन्होंने निवेशकों को 65 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया।

संसद में पेश बजट पूर्व समीक्षा में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि दिसबर 2008 को समाप्त 5 साल में सेंसेक्स ने 65.2 प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न दिया। जबकि इस दौरान जापान, मलेशिया एवं ताईवान जैसे अनेक देशों के शेयर बाजारों ने नकारात्मक रिटर्न दिया।

पाँच साल की अवधि में सबसे बेहतर रिटर्न के लिहाज से दूसरे नंबर पर चीन, तीसरे नंबर पर इंडोनेशिया तथा चौथे नंबर पर दक्षिण कोरिया है। चीन के शेयर बाजारों ने आलोच्य अवधि में निवेशकों को 43.7 प्रतिशत रिटर्न दिया।

समीक्षा में कहा गया है कि 2003 बंद स्तर के बाद से पहली बार भारतीय शेयर बाजार ने सबसे बेहतर रिटर्न दिया है। इससे पहले 2007 के अंत में यह रिटर्न 247.4 प्रतिशत था, लेकिन इंडोनेशिया के 296.8 के बाद दूसरे नंबर पर।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
तीन महीने में गई पाँच लाख नौकरियाँ
आर्थिक सर्वे 2009 के मुख्य बिंदु
टाटा मोटर्स के वाहनों की बिक्री घटी
जीओ पोस्ट भारत में निवेश करेगा
एमएमटीसी करेगी 30000 टन चीनी का आयात
सीमा चन्द्रा बनीं स्पाइसजेट की सीएफओ