इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लार्सन एंड टूब्रो को एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी और मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोलियम लिमिटेड से 651 करोड़ रुपए मूल्य के दो ऑर्डर मिले हैं।
कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसने एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी से 440 करोड़ रुपए और एमआरपीएल से 211 करोड़ रुपए का ठेका हासिल किया है। एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी के 440 करोड़ रुपए के ठेके को एलएंडटी की निर्माण कारोबार इकाई पूरा करेगी।
एमआरपीएल के 211 करोड़ रुपए मूल्य के ठेके को एलएंडटी का हैवी इंजीनियरिंग विभाग और कंपनी की निर्माण कारोबार इकाई संयुक्त रूप से पूरा करेगी। |