मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > जेट-सहारा विवाद अभी भी बरकरार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
जेट-सहारा विवाद अभी भी बरकरार
जेट एयरवेज और सहारा ग्रुप में भुगतान को लेकर विवाद अनेक दौर की वार्ताओं के बावजूद सुलझ नहीं पाया है।

सूत्रों ने बताया कि इस विवाद को निपटाने के लिए जून के पहले सप्ताह में जेट प्रमुख नरेश गोयल तथा सहारा ग्रुप के कार्यकारी निदेशक पल्लव अग्रवाल की बैठक हुई थी।

सूत्रों के अनुसार इसके बाद दोनों पक्षों के शीर्ष अधिकारियों की बैठक भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

जेट के प्रवक्ता ने संभावित निपटान के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। सहारा के प्रवक्ता अभिजीत सरकार ने कहा कि शीर्ष प्रबंधन की हाल ही में बैठक हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उल्लेखनीय है कि यह विवाद मुंबई उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और गुरुवार को सुनवाई होनी है।

विवाद को निपटाने के लिए जेट के अधिकारियों द्वारा 300 करोड़ रुपए की पेशकश के सवाल पर सहारा के प्रवक्ता ने इनकार किया कि इस तरह की कोई पेशकश की गई है।

सहारा कॉमर्शियल कार्पोरेशन का कहना है कि जेट एयरवेज को इस सौदे के लिए पुनर्निर्धारित 1450 करोड़ रुपए की बजाय 2000 करोड़ रुपए का भुगतान करना है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
महिंद्रा सत्यम में नई नियुक्तियाँ
बिग टीवी का ऑक्सीजन से करार
कच्चे तेल में दो डॉलर की गिरावट
ब्रोकरों को सेबी की चेतावनी
भारत में कारोबारी माहौल सुधरा
रेलवे की आय में बढ़ोतरी