महिंद्रा सत्यम को संकट से उबारने की रणनीति के तहत मंगलवार को प्रमुख पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई।
नई रणनीति के तहत एएस मूर्ति अब कंपनी के मुख्य तकनीकी अधिकारी होंगे और उन पर कंपनी की तकनीकी क्षमता और इनोवेशन की जिम्मेदारी होगी। मुख्य परिचालन अधिकारी राकेश सोनी कंपनी के विनिर्माण (बीएफएसआई), इमर्जिंग, वरटिकल्स और स्ट्रेटेजिक एकाउंट के प्रमुख होंगे। वे टेक महिंद्रा से महिंद्रा सत्यम में आए हैं।
डॉ. केशव पांडा बिजनेस डेवलपमेंट और विनिर्माण परिचालन सहित कई इकाई के प्रमुख होंगे। टेक महिंद्रा से आए अतुल कँवर बिजनेस डेवलपमेंट के साथ ही यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और भारत में कंपनी के क्षेत्रीय बिजनेस समूह प्रमुख होंगे, जबकि मनीष मेहता इन सभी कोराबार के डिलेवरी प्रमुख होंगे।
टीआर आंनद कंपनी के टेलीकॉम, मीडिया, इंटरटेनमेंट, टेक इन्फ्रा और सेमी कंडक्टर के कारोबार प्रमुख होंगे। हरि टी. मुख्य पीपुल ऑफिस और मुख्य विपणन अधिकारी को काम काज संभालेंगे। |