नाइजीरिया में तेल कंपनियों पर हमले से आपूर्ति बाधित होने की आशंका में कच्चा तेल मंगलवार को आठ महीने के रिकॉर्ड स्तर 73 डॉलर प्रति बैरल को पार गया था, लेकिन अमेरिका में तेल के भंडार में वृद्धि होने की संभावना से फिसलकर 71 डॉलर के आसपास आ गया।
कारोबार की शुरुआत में यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आठ महीने के रिकॉर्ड स्तर 73 डॉलर प्रति बैरल को पार गया था, लेकिन अमेरिका में तेल भंडार बढ़ने की संभावना में इसमें गिरावट आने लगी।
कारोबार के दौरान यह 73.38 डॉलर प्रति बैरल बोला गया था, लेकिन अंत में अगस्त आपूर्ति अमेरिकी क्रुड 22 सेंट गिरकर 71.27 डॉलर प्रति बैरल बोला गया।
लंदन ब्रेंट क्रुड भी 30 सेंट गिरकर 70.69 डॉलर प्रति बैरल बोला गया। विश्लेषकों के मुताबिक आम धारणा है कि डॉलर कमजोर होने से तेल मजबूत होता है और आज भी ऐसा हुआ था, लेकिन अमेरिका में तेल भंडार बढ़ने की संभावना में यह उलट गया। |