मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > अब तक 40 अमेरिकी बैंक धराशायी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अब तक 40 अमेरिकी बैंक धराशायी
मंदी के दौर में तीन और अमेरिकी बैंक दिवालिया हो गए हैं। इसके साथ ही इस साल धराशायी होने वाले अमेरिकी बैंकों का आँकड़ा 40 हो गया है।

अमेरिका के वित्तीय तंत्र की परेशानियाँ बढ़ रही हैं। इसके चलते इस साल छह माह से भी कम समय में 40 अमेरिकी बैंक धराशायी हो चुके हैं, जबकि पूरे 2008 में यह संख्या 25 रही थी।

हाल में जो अमेरिकी बैंक धराशायी हुए हैं, उनमें सदर्न कम्युनिटी बैंक, को-ऑपरेटिव बैंक और नेशनल बैंक ऑफ एंथनी शामिल हैं।

फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एफडीआईसी) के अनुसार ये तीनों बैंक 19 जून को बंद हुए हैं। सितंबर 2008 में वित्तीय संकट के गहराने के बाद से 54 अमेरिकी बैंक धराशायी हो चुके हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आईपी क्षेत्र में 25000 नौकरियाँ
संरक्षणवाद से पश्चिम को नुकसान-अजीम प्रेमजी
राजकोषीय घाटा दहाई में नहीं जाएगा
सुपर रेलीगेयर लैब का विस्तार होगा
'कारों की बाजार हिस्सेदारी बढ़ेगी'
एलआईसी का क्लेम किसी भी शाखा से