मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > पहला सीप्लेन अक्टूबर में उड़ान भरेगा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पहला सीप्लेन अक्टूबर में उड़ान भरेगा
देश के विमानन इतिहास में पहली बार सीप्लेन इस साल अक्टूबर में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूहों से उड़ान भर सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र की पवन हंस हेलीकॉप्टर्स ने यह सेवा शुरू करने की योजना बनाई है।

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके त्यागी ने बताया कि हमने 15 अक्टूबर तक सीप्लेन परिचालन शुरू करने की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा कि सीप्लेन का परिचालन पवन हंस और द्वीप समूह के प्रशासन द्वारा संयुक्त तौर पर शुरू किया जाएगा, जो पर्यटकों एवं अंतर-द्वीप समूह के आवागमन के लिए होगा।

द्वीप समूहों में हेलीकॉप्टर सेवाएँ उपलब्ध करा रही पवन हंस ने इसी तरह की योजना गोवा और लक्षद्वीप के लिए भी शुरू करने की योजना बनाई है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
माइक्रोसॉफ्ट में छँटनी प्रक्रिया शुरू
गेहूँ निर्यात को खोलने की संभावना
एयर अरबिया ने उड़ानों की संख्या बढ़ाई
जेट एयरवेज का वर्जिन अटलांटिक से करार
यूबीएस को 1.8 अरब डॉलर का घाटा
बीओआई ने जमा ब्याज दर घटाई