माइक्रोसॉफ्ट ने जनवरी में की गई 5000 कर्मचारियों की छँटनी की घोषणा को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।
माइक्रोसॉफ्ट ने जिस समय पहली बार कर्मचारियों की छँटनी की घोषणा की थी, उस समय उसने कहा था कि वह 1400 नौकरियों की कटौती तत्काल करेगी और शेष कर्मचारियों को 18 माह की अवधि के दौरान बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
सॉफ्टवेअर कंपनी ने अब जो छँटनी की घोषणा की है, उसके बाद 5000 कर्मचारियों की छँटनी का काम लगभग पूरा हो गया है।
कंपनी ने कहा कि जिन कर्मचारियों की छँटनी की गई है, वे अमेरिका और अन्य देशों में कार्यरत थे। इन कर्मचारियों को कंपनी राहत पैकेज देगी।
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि नौकरी से निकाले गए इन कर्मचारियों में कुछ को कंपनी फिर से काम पर रख सकती है क्योंकि वह 2000 से 3000 नई नौकरियों का सृजन करने जा रही है। |