मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > ब्राजील से कच्ची चीनी खरीदेगा भारत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ब्राजील से कच्ची चीनी खरीदेगा भारत
इस वर्ष चीनी का उत्पादन घटने की संभावना के चलते भारत ब्राजील से मौजूदा वर्ष में चीनी आयात करेगा।

सरकारी अनुमानों के अनुसार सितंबर 2009 में समाप्त होने वाले चीनी वर्ष में चीनी का कुल उत्पादन एक करोड़ 18 लाख टन तक सिमट सकता है, जबकि पिछले वर्ष यह दो करोड़ 70 लाख के आसपास था।

देश में गन्ने की बुआई कम होने के कारण चीनी का उत्पादन घट रहा है। किसानों ने गन्ने के स्थान पर तिलहन की बुआई की है, जिससे सरसों के रकबे में 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

इससे घरेलू बाजार में चीनी की आवक सख्त हो गई है और इसके दामों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए चीनी आयात के नियमों में ढील देते हुए इसके आयात को शुल्क मुक्त कर दिया है।

सरकार ने फिलहाल विदेशों को 20 हजार टन कच्ची चीनी आयात करने की अनुमति दी है। चीनी मिलों से कहा है कि अगले दो वर्ष के भीतर उन्हें इतनी ही चीनी का निर्यात करना होगा। दुनिया में ब्राजील चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, जबकि भारत सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बाटा 40 नए स्टोर खोलेगी
जेट एयरवेज के सीईओ का इस्तीफा
सोने की उड़ान जारी, चाँदी में भी उछाल
अप्रैल में शुरू होगी केजी डी6 से आपूर्ति
जेट ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कम की
जनरल मोटर्स को सरकारी सहायता की जरूरत