एडीएजी की कंपनी रिलायंस बिग इंटरटेनमेंट ने आज कहा कि उसने जूलिया राबर्ट्स की फर्म रेड ओम फिल्म्स तथा ब्रेट राटनर की रैट इंटरटेनमेंट के साथ दो सौदे किए हैं। इससे बिग इंटरटेनमेंट को हॉलीवुड में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इस गठजोड़ के साथ ही बिग इंटरटेनमेंट ने हॉलीवुड के प्रमुख प्रोडक्शन हाउसों के साथ नौ सौदे कर लिए हैं। कंपनी के अध्यक्ष अमित खन्ना ने कहा है कि हॉलीवुड में उसका प्रवेश काफी उत्पादक रहा है।
कंपनी इससे पहले निकोलस केज की सेंचुरन प्रोडक्शन,जिम केरी की जेसी23इंटरटेनमेंट, जार्ज क्लूनी की स्मोकहाउस प्रोडक्शंस,क्रिस कोलंबस की 1492पिक्चर्स,टाम हेंक्स की प्लेटान प्राडक्शंस, ब्रैड पिट की प्लान बी इंटरटेनमेंट तथा जे रोआक की एवरीमेन पिक्चर्स के साथ समझौता कर चुकी है। |