मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > सत्यम का निदेशक मंडल भंग
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सत्यम का निदेशक मंडल भंग
सरकार ने खाते की हेराफेरी में फँसी आईटी कंपनी सत्यम कंप्यूटर के निदेशक मंडल को शुक्रवार को भंग कर दिया। सरकार हफ्ते भर में बोर्ड में दस निदेशक मनोनीत करेगी।

कंपनी मामलों के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि कंपनी का मौजूदा बोर्ड समाप्त हो गया है और इसकी शनिवार को प्रस्तावित बैठक नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र कंपनी लॉ बोर्ड की अंतरिम अनुमति से उचित लोगों को सत्यम में निदेशक नियुक्त करने पर विचार कर रही है। नए बोर्ड की बैठक अगले सात दिन में होगी।

राजू की शनिवार को पेशी : सत्यम के पूर्व अध्यक्ष बी. रामालिंग राजू कल सेबी के जांच दल के समक्ष हाजिर होंगे और कंपनी के शेयरों की खरीद-फरोख्त संबंधी सवालों का जवाब देंगे।

राजू के वकील भरत कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सत्यम के शेयरों की 2004 से 2009 के बीच खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी माँगी जानी है।

कुमार आज सत्यम के माधापुर स्थित कार्यालय में सेबी जाँच दल के सामने पेश हुए। राजू खराब सेहत का हवाला देते हुए जाँच दल के सामने नहीं आए। कुमार ने कहा कि सेबी ने राजू को कल शाम चार बजे बुलाया गया है और वे अधिकारियों के समक्ष हाजिर होंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
राजू को सेबी का नोटिस, गिरफ्तारी जल्द
सत्यम ने दो माह का वेतन रोका, छँटनी संभव
एनटीपीसी के 6 बिजली घरों की गैस खत्म
ओएनजीसी का तेल उत्पादन 50 फीसदी गिरा
टाटा मोटर्स में रिकॉर्ड पाँचवीं बंदी होगी
स्टेनलेस स्टील आयात दिसंबर में घटा