मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > सत्यम के पूर्व मुखिया राजू गिरफ्तार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सत्यम के पूर्व मुखिया राजू गिरफ्तार
सत्यम कम्प्यूटर के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन रामालिंगा राजू ने शुक्रवार को नाटकीय ढंग से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। खबर है कि पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आँध्रप्रदेश के पुलिस महानिदेशक एसएसपी यादव के समक्ष रामालिंगा राजू ने आत्मसमर्पण किया। राजू ने कंपनी के बहीखातों में भारी घोटाले के खुलासे के बाद 7 जनवरी को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

इससे पूर्व बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने राजू को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया है।

जाँच शुरू : सेबी की दक्षिणी शाखा के महाप्रबंधक ए. सुनील कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों के एक दल ने सत्यम के बहीखातों में अनियमितता की जाँच शुरू कर दी है। कंपनी रजिस्ट्रार के अधिकारी भी मामले की जाँच कर रहे हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सत्यम पर अब अफवाहों का संकट
एनटीपीसी के 6 बिजली घरों की गैस खत्म
ओएनजीसी का तेल उत्पादन 50 फीसदी गिरा
टाटा मोटर्स में रिकॉर्ड पाँचवीं बंदी होगी
स्टेनलेस स्टील आयात दिसंबर में घटा
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति इसी माह