मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > टाटा मोटर्स में रिकॉर्ड पाँचवीं बंदी होगी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
टाटा मोटर्स में रिकॉर्ड पाँचवीं बंदी होगी
माँग तथा उत्पादन में संतुलन के लिए उठाएगी कदम
वैश्विक मंदी के चलते वाहन उद्योग जगत में मची अफरातफरी के बीच मात्र लगभग 2 माह के भीतर चार बंदी (ब्लॉक क्लोजर) झेल चुकी देश की विशालतम वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने गुरुवार को अपने जमशेदपुर संयंत्र में ऑर्डर संकट के कारण 12 से 17 जनवरी तक एक और बंदी की घोषणा कर दी।

कंपनी के प्रवक्ता पीजे सिंह ने यहाँ जारी बयान में कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट के कारण हुई ऊँची ब्याज दरों के चलते वित्त की अनुपलब्धता को देखते हुए ग्राहक अपनी खरीदारी स्थगित कर रहे हैं जिसके चलते कंपनी इवेंटरी का अनावश्यक जमाव रोकने और माँग तथा उत्पादन में संतुलन बनाए रखने के लिए यह कदम उठा रही है।

रविवार 18 जनवरी को सामान्य अवकाश के बाद कंपनी में 19 जनवरी से उत्पादन शुरू होगा। ट्रक, डंपर, ट्रिपर, ट्रेलर तथा अन्य मल्टी एक्सेल वाहन बनाने वाले इस संयंत्र में मंदी के कारण माँग में जबरदस्त गिरावट के चलते 28 से 31 दिसंबर, 8 से 13 दिसंबर, 28 से 29 नवंबर तथा 6 से 8 नवंबर को 4 बार आधिकारिक बंदी के कारण उत्पादन ठप किया जा चुका है।

अगली बंदी लगभग ढाई माह के भीतर पाँचवी तथा कुल मिलाकर इस दशक की मात्र सातवी बंदी होगी। उत्पादन के मार्च में प्रतिदिन 450 इकाई से गिर कर वर्तमान में लगभग 100 इकाई प्रतिदिन से भी नीचे चले जाने के कारण इसके लगभग 3 हजार अस्थायी कर्मियों को पहले ही बिठाया जा चुका है तथा इस पर निर्भर लगभग 6 सौ सहायक उद्योगों में भी उत्पादन कमोबेश ठप हो गया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
स्टेनलेस स्टील आयात दिसंबर में घटा
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति इसी माह
मेटास इन्फ्रा के अध्यक्ष का इस्तीफा
सत्यम घोटाले का असर विश्व बैंक की छवि पर
सत्यम कम्प्यूटर्स के खिलाफ जाँच शुरू
लेनोवो 2500 नौकरियाँ समाप्त करेगी