मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > आरबीआई के डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति इसी माह
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति इसी माह
सरकार इस माह के अंत तक भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति कर सकती है। यद्यपि सत्यम कम्प्यूटर के स्वतंत्र निदेशक एम. राममोहन राव ने डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति के लिए बनाई गई चयन समिति से इस्तीफा दे दिया है और इससे चयन की प्रक्रिया में थोड़ी बाधा आई है।

सरकार ने आरबीआई के गवर्नर डी.सुब्बाराव की अध्यक्षता में संभावितों उम्मीदवारों की सूची तैयार करने के लिए एक सर्च समिति बनाई है। चूँकि राव ने इस्तीफा दे दिया है इसलिए सरकार को सर्च समिति में उनके स्थान पर कोई और नियुक्ति करनी होगी। बाद में संभावित उम्मीदवारों की सूची प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) को भेजी जाएगी।

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार सरकार जल्द सर्च समिति में नई नियुक्ति करेगी और उसके बाद चुने गए नाम या नामों को एसीसी के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि इस माह के अंत तक डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति हो सकती है। समिति उम्मीदवार के चयन के लिए उनका साक्षात्कार लेगी। (नईदुनिया)
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मेटास इन्फ्रा के अध्यक्ष का इस्तीफा
सत्यम घोटाले का असर विश्व बैंक की छवि पर
सत्यम कम्प्यूटर्स के खिलाफ जाँच शुरू
लेनोवो 2500 नौकरियाँ समाप्त करेगी
राजू परिवार की हिस्सेदारी 2.34 फीसदी
10 हजार नौकरियाँ जा सकती हैं सत्यम में