मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती संभव
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती संभव
सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द घटा सकती है। इस बार रसोई गैस के दाम भी घट सकते हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा ने बुधवार को कहा हम पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम घटाने पर विचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा दाम घटाने का फैसला अगले दो से तीन सप्ताह में हो सकता है। कटौती कितनी हो सकती है इस बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया।

अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार निम्न स्तर पर बने रहने के बाद सरकार ने पिछले महीने ही पेट्रोल में 5 रुपए और डीजल के दाम 2 रुए लीटर कम किए हैं।

इससे पहले जून में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे थे, सरकार ने पेट्रोल के दाम पाँच रुपए और डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए थे। उस समय रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी 50 रुपए बढ़ाई गई थी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
हेराफेरी करने वाले राजू अकेले नहीं हैं
रामालिंगा राजू के इस्तीफे के मुख्य अंश
राजू रामलिंगा का इस्तीफा
सत्यम ने पहुँचाई निवेशकों को ठेस
सत्यम के खुलासे से सेबी दंग
सत्यम की अनियमितताओं की जाँच होगी