अमेरिकी पत्रिका 'फार्च्यून' का कहना है कि अति अनिष्टकारी डेरीवेटिव्ज ने प्रख्यात निवेशक वारेन बफेट को हीरो तथा फेड के पूर्व अध्यक्ष अलन ग्रीनस्पेन को जीरो बना दिया। पत्रिका ने इस साल की सफल और विफल हस्तियों की जो सूची बनाई है, उसमें बफेट तथा ग्रीनस्पेन शामिल हैं।
पत्रिका ने कहा है कि जहाँ तक धन का सवाल आता है 2008 में अनेक ऐसी हस्तियाँ हैं, जिनमें से कुछ को हम प्यार करेंगे जबकि कुछ को नफरत करना पसंद करेंगे। इस सूची में सात 'हीरो' तथा चार 'जीरो' हैं। 'हीरो' वाली सूची में फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस की चेयरमेन शैला बेयर, मिंटडॉटकॉम के मुख्य कार्यकारी आरोन पाटजर तथा न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के इकॉनोमिक्स प्रोफेसर नौरियल रौबिनी शामिल हैं।
पत्रिका ने 'जीरो' वाली सूची में ग्रीनस्पेन, लेहमेन ब्रदर्स के पूर्व मुख्य कार्यकारी रिचर्ड फुल्ड, अमेकिरन बैंकर्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी इड यिंगलिंग को रखा गया है। |