कच्चे तेल की कीमतें शुक्रवार 42.01 डॉलर प्रति बैरल तक लुढ़क गईं, जो जनवरी 2005 के बाद का सबसे निचला स्तर है।
लंदन के इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) में ब्रेंट सौदे के भाव बाद में 68 सेंट टूटकर 42.96 डॉलर प्रति बैरल रहे। विश्लेषकों का कहना है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बाजार अपने निम्नतम स्तर पर आ गया है। |