मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > एयरटेल को उत्कृष्ट सेवा सम्मान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एयरटेल को उत्कृष्ट सेवा सम्मान
देश में दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख निजी कंपनी भारती एयरटेल को मकाऊ में आयोजित एक समारोह में जीएसएमए एशिया मोबाइल पुरस्कार 2008 के उत्कृष्ट मोबाइल म्यूजिक, टीवी और वीडियो सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।

कंपनी ने रविवार को यहाँ बताया इस प्रतिष्ठित सम्मान की होड़ में ऑस्ट्रेलिया की टेलेस्ट्रा कॉरपोरेशन, अमेरिकी की ज्योडेशिक तथा ग्रेसनोट और हांगकांग की आर्टिफिशियल लाइफ जैसी दूरसंचार कंपनियाँ शामिल थीं।

एअरटेल देश की प्रमुख मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी है। पिछले माह अक्टूबर तक प्राप्त आँकड़ों के अनुसार कंपनी के देश में 8.26 करोड़ ग्राहक हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सोनी 500 और आउटलेट खोलेगी
नौकरी खोने वालों के लिए सुझाव
डिजीब्लिट्ज जुटाएगी 10 करोड़ डॉलर
टाटा मोटर्स में छह दिन काम ठप
आर्थिक संकट का असर पर्यटन क्षेत्र पर भी
बाजार में गड़बड़ी का संदेह नहीं-सेबी प्रमुख