मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > सोनी 500 और आउटलेट खोलेगी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सोनी 500 और आउटलेट खोलेगी
गेमिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सोनी कंम्प्यूटर एंटरटेनमेंट यूरोप (एससीईई) की चालू वित्त वर्ष की समाप्ति तक देश में अपने आउटलेटों की संख्या 2000 तक बढ़ाने की योजना है।

कंपनी के कंट्री मैनेजर अतींद्रीय बोस ने बताया कि कंपनी अपने आउटलेट की संख्या 1500 से बढ़ाकर 2000 करने की योजना है और कंपनी इसी वित्त वर्ष में इस लक्ष्य को हासिल करना चाहती है। देश के गेमिंग बाजार में कंपनी की करीब 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

उन्होंने कहा कंपनी का लक्ष्य देश के दूसरी श्रेणी के शहरों तक अपना कारोबार बढ़ाना है। पंजाब के कई शहरों में गेमिंग की जबर्दस्त माँग है और इसी को देखते हुए कंपनी ने अपना लक्ष्य निर्धारित किया है।

बोस ने कहा गुजरात और तमिलनाडू के कई प्रमुख शहरों से भी कंपनी को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष कंपनी का मुनाफा सात गुना बढ़ा था और इस साल भी उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
नौकरी खोने वालों के लिए सुझाव
डिजीब्लिट्ज जुटाएगी 10 करोड़ डॉलर
टाटा मोटर्स में छह दिन काम ठप
आर्थिक संकट का असर पर्यटन क्षेत्र पर भी
बाजार में गड़बड़ी का संदेह नहीं-सेबी प्रमुख
फेडरल बैंक करेगा 3000 लोगों की भर्ती