मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > डिजीब्लिट्ज जुटाएगी 10 करोड़ डॉलर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डिजीब्लिट्ज जुटाएगी 10 करोड़ डॉलर
अमेरिका की सूचना तकनीक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डिजीब्लिट्ज टेक्नालॉजी संयुक्त उपक्रमों की स्थापना के जरिए 10 करोड़ डॉलर की पूँजी जुटाएगी।

कंपनी के अध्यक्ष सुरेश बालासेगम ने यहाँ बताया कंपनी अगले दो सालों के दौरान 10 करोड़ डॉलर की पूँजी संयुक्त उपक्रमों के माध्यम से जुटाएगी। उन्होंने इस दौरान हालाँकि यह खुलासा नहीं किया, उनकी किस कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम के लिए बातचीत चल रही है।

उन्होंने कहा इस बारे में कई कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी को इस काम में सफलता मिल जाएगी। उन्होंने कहा कंपनी इस जरिए अपने कारोबार को बढ़ाना चाहती है।

बालासेगम ने कहा इस पैसे का इस्तेमाल ईब्लिट्ज सॉफ्टवेयर के विकास के लिए किया जाएगा। कंपनी का यह सॉफ्टवेयर सरकारी स्तर पर ई-गर्वनेंस परियोजना के क्रियान्वयन में सहायक हो रहा है।

उन्होंने कहा इस बारे में राजस्थान, तमिलनानाडू तथा गोवा सरकार से उन्हें सकारात्मक जवाब मिला है और अब हरियाणा, पंजाब तथा उत्तराखंड सरकार से बातचीत चल रही है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
टाटा मोटर्स में छह दिन काम ठप
आर्थिक संकट का असर पर्यटन क्षेत्र पर भी
बाजार में गड़बड़ी का संदेह नहीं-सेबी प्रमुख
फेडरल बैंक करेगा 3000 लोगों की भर्ती
किराया नहीं घटाएगी जेट एयरवेज
ड्यूपोंट इंडिया ने पहला नालेज केंद्र स्थापित किया