डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा बुधवार को अपने निम्नतम स्तर को छू गई। शेयर बाजारों में गिरावट के बीच डॉलर की भारी माँग के कारण रुपया 50.02-03 प्रति डॉलर बंद हुआ, जो इसका निम्नतम स्तर है।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कारोबार के दौरान पहले 50 रुपए के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया। गत दो दिनों में रुपए में 101 पैसे की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस साल जनवरी के बाद से रुपए में 10.61 रुपए प्रति डॉलर की भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। |