सार्वजनिक क्षेत्र की सभी 14 तेल कम्पनियों के 50 हजार अधिकारी वेतनतान में वृद्धि की माँग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
अधिकारियों के संगठन ओएसओए के अध्यक्ष अमितकुमार ने सोमवार शाम यहाँ कहा कि कल सुबह से हड़ताल शुरू करने की नोटिस प्रबंधन को पहले ही दी जा चुकी है और इससे पीछे हटने का कोई इरादा नही है।
उनके अनुसार अधिकारियों के वेतनमान में एक जनवरी 2007 से संशोधन करने की माँग को लेकर वार्ता विफल हो जाने के कारण बेमियादी हड़ताल करने का यह निर्णय करना पड़ा है और इसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार है। इस हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल उत्खनन में लगी कम्पनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) का काम ठप हो जाने की आशंका है तथा कच्चे तेल की तेल आपूर्ति में व्यवधान से विभिन्न तेल रिफायनरी का उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। |