देश में दोपहिया वाहनों का विनिर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी हीरो होंडा की वित्तीय देनदारियों की चार वर्षों की तुलना में वित्त वर्ष 2007-08 में काफी बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी ने बताया समीक्षाधीन वित्त वर्ष के दौरान उसने सकारात्मक रूप से शुद्ध मुनाफा भी दर्ज किया है। कंपनी द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2007-08 में उसकी कुल देनदारियाँ 18 फीसदी बढ़कर 1652.02 करोड़ रुपए हो गई, जो वित्त वर्ष 2006-07 में 1405.67 करोड़ रुपए थी। गौरतलब है कंपनी ने वर्ष 2005-06 की तुलना में वर्ष 2006-07 में अपनी देनदारियों में 1.75 फीसदी की कटौती की थी। |