न्यूयॉर्क के उच्चतम न्यायालय ने वेशोविया कोर्प के अधिग्रहण के लिए सिटीग्रुप के विशेष समझौते को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है। उच्चतम न्यायालय के इस आदेश से वेल्स फरगो द्वारा वेशोविया के अधिग्रहण के प्रयास फिलहाल तो रूक ही जाएँगे।
सिटीग्रुप के मुताबिक इस मामले में सिटी तथा वेशोविया को दस अक्टूबर को अदालत में पेश होना होगा। नियामक एफडीआईसी ने 29 सितंबर को सिटीग्रुप को वेशोविया के बैंकिंग परिचालन के अधिग्रहण की सुविधा दी थी, लेकिन तीन अक्टूबर को वेशोविया ने खुद के वेल्स फरगो के साथ विलय की योजना घोषणा की। |