कॉर्पोरेशन बैंक ने तरलता की स्थिति सुधरने तक कंपनियों को दिए जाने वाले सब-पीएलआर कर्ज पर रोक लगा दी है।
कॉर्पोरेशन बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी. सांबामूर्ति ने बताया तरलता की कमी और फंडों की ऊँची लागत को देखते हुए वर्तमान परिदृश्य में सब-पीएलआर कर्ज अप्रासंगिक हो गया है। हमने अपने सब-प्राइम लोन में उल्लेखनीय कमी की है।
बैंक ने यह कदम ऊँची ब्याज दर व्यवस्था और फंडों की बढ़ती लागत के मद्देनजर मार्जिन बचाने के लिए उठाया है। गौरतलब है कि बैंक के कर्ज पोर्टफोलियो में कॉर्पोरेट उधारी का योगदान करीब बीस फीसदी है। |