मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > सुरक्षा कारणों से ई-शॉपिंग का चलन बढ़ा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सुरक्षा कारणों से ई-शॉपिंग का चलन बढ़ा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर और बंगलुरु में हाल के महीनों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के कारण इस त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक शापिंग में करीब 180 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।

ई-शॉपिंग में यह वृद्धि सिर्फ मेट्रो में नहीं, बल्कि लखनउ, चंडीगढ़, देहरादून, पुणे, मुम्बई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोचिन, चेन्नई और जयपुर के साथ ही उदयपुर जैसे शहरों में भी हो रही है।

वाणिज्य एवं व्यापार मंडल एसोचैम द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में यह अनुमान लगाया गया है। गत दिनों में सर्वेक्षण के दौरान उत्तरों के मिले जवाबों के आधार पर में कहा गया है कि ई-शॉपिंग के माध्यम से अब सिलेसिलाए कपड़ों के साथ ही घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की जा रही है।

एसोचैम के महासचिव डीएस रावत ने कहा है कि अक्टूबर-नवंबर 2007 में ई-शॉपिंग के जरिए 5500 करोड़ रुपए की खरीदारी हुई थी, जिसमें इस वर्ष 175 से 180 वृद्धि के साथ 15000 करोड़ रुपए तक पहुँच जाने का अनुमान है।

एसोचैम के अनुसार इस वर्ष उपभोक्ता वस्तुओं की लागत में जरबदस्त वृद्धि के कारण कंपनियों इन वस्तुओं पर बहुत कम छूट दे रही है, जिसके कारण इनकी बिक्री इस वर्ष प्रभावित होने की आशंका है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
लक्ष्मी मित्तल को भारी नुकसान
इस्पात के दाम घटेंगे-पासवान
शॉर्टसेलिंग पर प्रतिबंध खत्म करेगा सेक
बैंक की तरह काम करें बैंक-चिदंबरम
रिलायंस नई रिफाइनरी जल्द शुरू करेगा
उत्तराखंड में भी नैनो के लिए जमीन पर मतभेद